{"_id":"5c6ef1a0bdec227367367940","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-truck-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की जान गई
Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में गन्ने से भरे ट्रक के नीचे कुचल कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक और हेल्पर ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को ट्रक के नीचे से निकला। नगीना में भी एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया।
स्योहारा में बृहस्पतिवार शाम मुरादाबाद की ओर से बुलेट पर दो युवक आ रहे थे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। उनकी बाइक केके पेट्रोल पंप चौराहे के पास सामने से आए गन्ने से भरे एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचला गया। युवक हेलमेट सहित ट्रक के पिछले दोनों टायरों के बीच में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी ट्रक की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई। दूसरा युवक भी घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक परिचालक ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बमुश्किल को ट्रक के नीचे से निकाला। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान पुंडरी सैनी पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी बहादराबाद रावली थाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। घायल की पहचान जितेंद्र पुत्र अशोक मुस्सेपुर थाना मंडावली के रूप में हुई। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं नगीना में उत्तराखंड के ऋषिकेश की इंदिरा कॉलोनी निवासी सौरभ चौधरी अपनी कार से कोतवालीदेहात से अपने दोस्त की शादी से कार से लौट रहा था। नगीना बूंदकी मार्ग पर सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में सौरभ घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
रेहड में गांव उधोवाला के निकट ट्रैक्टर के डाले की पिन निकल जाने से ट्राली पीछे चल रहे बाइक सवार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया गया। अफजलगढ़ निवासी सद्दाम पुत्र हामिद किसी कार्य से मानियावाला गया था। जब वह वहां से बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव उधोवाला के निकट पहुंचा तो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के डाले की पिन निकल गई। जिससे ट्राली ट्रैक्टर से छिटक कर बाइक सवार से जा टकराई। बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।