फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rams into trolley from behind, villager dies

Bijnor News: ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, ग्रामीण की मौत

Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rams into trolley from behind, villager dies
अफजलगढ़ /रेहड़ (बिजनौर)। वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक टैक्टर-ट्राॅली में पीछे टकरा जाने से गुरदीप सिंह (40) पुत्र सतनाम निवासी इस्लामपुर की शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके भाई गुरदीप की सास का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उसका भोग पड़ना था। गुरदीप अपनी पत्नी पूनम तथा पांच वर्षीय पुत्र सुखदेव के साथ बाइक से उत्तराखंड के किलाखेड़ा के गांव बरवाला गया था। वहां भोग में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

रेहड़ के पास पीली नदी के पुल पर किसी वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली पीछे से जा घुसी। हादसे में गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चे को चोट नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में शोक छा गया। उनके तीन बच्चे हैं और वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed