फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike, mobile and cash looted 500 meters away from police station

Bijnor News: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी

Sat, 16 May 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike, mobile and cash looted 500 meters away from police station
हरेवली-शेरकोट। हरेवली पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे कार सवार छह बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल, बाइक और सात रुपये की नकदी लूट ली। शाहनगर कुराली निवासी शिवकांत ने तहरीर में बताया कि उनके गांव के जयपाल सिंह की पुत्रवधू प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने उसे हरेवली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वे दोनों बाइक से परिजनों को खाना देकर घर वापस लौटने रहे थे तभी हरेवली पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज के निकट बदमाशों ने इंडिका कार को उनकी बाइक से सामने लगा कर रोक लिया। बदमाशों ने शिवकांत की कनपटी पर तमंचा रख डरा धमकाया और उससे 700 रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। इसके बाद आरोपी रामगंगा बैराज की ओर को भाग गए। वह किसी तरह से घर पहुंचे और ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed