फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike collided with tractor-trolley, driver died

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, चालक की मौत

Thu, 28 Nov 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor-trolley, driver died
बिजनाैर, हीमपुर दीपा। छाछरी मोड़ पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से बाइक घुसने से बाइक चालक देव सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के बिजनौर बदायूं हाईवे पर छाछरी मोड़ पर बुधवार की रात्रि को देव सैनी (28) पुत्र करमवीर निवासी शेरपुर कल्याण थाना हल्दौर छाछरी मोड़ से अपने घर बाइक से जा रहा था। अचानक सड़क पर खड़ी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देव को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक छाछरी मोड़ पर पंचर लगाने का काम करता था।मृतक के बाप करमवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed