फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike and tractor collision nephew killed, uncle injured

Bijnor News: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike and tractor collision nephew killed, uncle injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में चाचा-भतीजे घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हफिजाबाद निवासी अमित कुमार (26) पुत्र सुरेश सिंह शनिवार दोपहर अपने भतीजे मनीष कुमार (6) पुत्र रिंकू कुमार को साथ लेकर नूरपुर रोड स्थित गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। चक मोड़ पर उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन घायल अमित को उपचार के लिए मेरठ ले गये। वहीं, पुलिस ने मृतक मनीष के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed