फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnors youth made a bullet from wood, here is how it works

Bijnor: लकड़ी की काठी, काठी की बुलेट बाइक, किक मारते ही भरती है फर्राटा... आप भी कहेंगे-वाह! ये तो गजब है

Sat, 07 Sep 2024 05:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर निवासी जुनैद की लकड़ी की साइकिल और लकड़ी की बाइक को जिसने भी देखा वहीं हैरान रह गया। जुनैद ने लकड़ी से बुलट को माॅडिफाई किया है। 

विज्ञापन
Bijnors youth made a bullet from wood, here is how it works
बुलट के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में जन्मे प्रसिद्ध कवि, गजलकार दुष्यंत कुमार की पंक्ति... कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारो। को जिले के दो युवा चरितार्थ कर रहे हैं। गांव धींवरपुरा निवासी जुनैद सैफी ने लकड़ी साइकिल बनाई और एक लकड़ी से बाइक को मॉडिफाई किया। यहीं नहीं बाइक के लिए उसने लकड़ी का हेलमेट बनाया। गांव सिरधनी निवासी अली कुमैल ने बैटरी से संचालित ट्रैक्टर बनाया।

विज्ञापन


जलीलपुर क्षेत्र के गांव धींवरपुरा निवासी युवा जुनैद सैफी मोबाइल इंटरनेट केे माध्यम से लकड़ी का प्रयोग कर साइकिल बनाई। उसका सिलसिला यहीं नहीं रुका है। उसने एक पुरानी बाइक को लकड़ी से मॉडिफाई किया। जुनैद लकड़ी सजावट के दूसरे आइटम भी बना रहा है।
विज्ञापन


काष्ठकला का काम उनके यहां होता है, तो उसे उसमें नयापन करने का साहस किया। लॉकडाउन के दौरान काम के आर्डर मिलने कम हुए, तो उसनेे नवाचार करने की ठानी। साइकिल में टायर रबड़ के ही है और बाइक में इंजन तेल वाला ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अली कुमैल नेे तैयार किया बैटरी का ट्रैक्टर
ग्राम सिरधनी निवासी युवा अली कुमैल ने बैटरी से संचालित ट्रैक्टर बनाया। ये ट्रैक्टर बनाने में उसने पुराने सामान का ज्यादा प्रयोग किया। बताया कि बाजार से छोटे पहिये खरीदे, ई-रिक्शा का धुरा लगाया। इस ट्रैक्टर का स्टेरिंग राॅड के साथ बाइक की चैन से बनाया। करीब पचास हजार रुपये में बैटरी संचालित ट्रैक्टर बनाया है।

डीएम ने की थी सराहना
अली कुमैल का ट्रैक्टर कलक्ट्रेट में बुलवाकर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने चलवाकर देखा था। उन्होंने युवा के उसके संबंध में जानकारी की और सराहना करते जिला उद्योग विभाग व इंजीनियरिंग कॉलेज को मदद करने के सहयोग दिया।

सराहनीय कार्य, की जाएगी मदद
जुनैद सैफी की लकड़ी से साइकिल, एक बाइक को मॉडिफाई किया। इसके अलावा भी उसने लकड़ी की चेन वाली बड़ी घड़ी, गिटार आदि सामान भी बनाया। उसे आर्डर दिलाने के लिए मदद की जा रही है। -अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed