फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's air cleared due to rain

Bijnor News: बारिश पड़ने से साफ हुई बिजनौर की हवा

Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's air cleared due to rain
- 84 चल रहा बिजनौर का एक्यूआई
विज्ञापन

- बारिश के बाद संतोषजनक श्रेणी में पहुंची बिजनौर की हवा गुणवत्ता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को भी बिजनौर के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से मौसम की स्थिति सुधर गई है। मौसम तो सुहावना हुआ ही है, हवा भी बदल गई है। एक्यूआई घटकर 84 तक पहुंच गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश होने के बाद आसमान से प्रदूषण का घटा छट गई।


जिले में इस साल जून माह में हुई बारिश ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश पड़ने से जिले की हवा साफ हो गई। बारिश पड़ने से पहले बिजनौर एक्यूआई 96 से 110 के बीच रहा था। मगर अब बारिश पड़ने के बाद एक्यूआई 84 पहुंच गया है। 51 से 100 के बीच हवा की गुणवत्ता संतोषजनक होती है। इस हवा को अच्छी श्रेणी में गिना जाता है। हालांकि कुछ लोगों को परेशानी होती है। वायु प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। काफी दिनों से एक्यूआई 95 से नीचे नहीं आ रहा था। मगर अब हवा की स्थित और बेहतर हो गई है। बारिश होने से धूल के कण भी जमीन की सतह पर बैठ गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक सहायक के पद पर तैनात सुरेश त्रिपाठी का कहना है कि बारिश के बाद बिजनौर हवा बेहतर हुई है। एक्यूआई संतोषजनक स्थिति में है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को छोड़ क्षेत्रों में हुई बारिश
बिजनौर में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश पड़ रही है। हालांकि जिला मुख्यालय पर सिर्फ बादलों की काली घटा ही छा रही है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों ने बारिश में ही ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बारिश नहीं होने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। धामपुर, चांदपुर, नूरपुर, राजा का ताजपुर, स्योहारा आदि क्षेत्रों में रूक-रूककर सुबह से ही बारिश पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिले में बारिश पड़ने से हवा साफ हो गई है। जहां-जहां बारिश हुई, वहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी कुछ दिनों और मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश पड़ने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed