{"_id":"6a3e84deec2588cbfa01f4ec","slug":"bijnor-youth-kisses-snake-after-killing-it-and-holds-it-in-his-mouth-to-make-a-reel-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सांप को मारकर किया 'किस', दांतों में दबाकर बनाई रील, युवक के मुंह से निकले झाग, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सांप को मारकर किया 'किस', दांतों में दबाकर बनाई रील, युवक के मुंह से निकले झाग, हालत बिगड़ी
Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
सार
नहटौर स्थित गांव शादीपुर में सलीम के घर में एक सांप घुस आया। उसने सांप को मार दिया और उसके साथ रील बनाने लगा। कभी सांप को मुंह की तरफ से तो कभी पूंछ की तरफ से अपने मुंह में लिया। सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांप के साथ रील बनाता सलीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव शादीपुर में मरे हुए सांप को मुंह में दबाकर रील बना रहे सलीम (42) की जान पर बन आई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को सलीम पुत्र घसीटा के घर में एक सांप घुस आया था। उसने सांप को मार डाला और बाद में उसे हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर रील के लिए वीडियो बनवाने लगा। उसका पड़ोसी युवक वीडियो बना रहा था। इस दौरान सलीम कभी सांप को पूंछ की तरफ से कभी किस करता, तो अपने मुंह में रखता तो और उसे दांतों से दबाता। आखिर में उसने मरे हुए सांप को मुंह की तरफ से अपने मुंह में डाल लिया। ऐसा उसने कई बार किया। कुछ ही देर में सलीम की तबीयत बिगड़ने लगी और बेहोशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए पहले झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। हालत और बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
सलीम के मुंह से निकल रहे थे झाग
सीएचसी नहटौर के चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि सलीम को जब अस्पताल लाया गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी हालत खराब थी। हो सकता है कि जब सलीम ने सांप का मुंह अपने मुंह में डाला तो जहर अंदर चला गया हो। उसका एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार किया गया।
ये भी देखें...
Bijnor: कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, FIR के बाद एक गिरफ्तार
सीएचसी नहटौर के चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि सलीम को जब अस्पताल लाया गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी हालत खराब थी। हो सकता है कि जब सलीम ने सांप का मुंह अपने मुंह में डाला तो जहर अंदर चला गया हो। उसका एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार किया गया।
ये भी देखें...
Bijnor: कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, FIR के बाद एक गिरफ्तार