फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Class 6 student teased by two youths; video goes viral; one arrested following FIR.

Bijnor: कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, FIR के बाद एक गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 07:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 26 Jun 2026 07:12 PM IST
सार

करीब दो हफ्ते पहले शादीशुदा युवक और उसके दोस्त ने 13 साल की लड़की को शिकार बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खुला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Class 6 student teased by two youths; video goes viral; one arrested following FIR.
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

स्योहारा में एक गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर घटना के 13 दिन बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि परिजनों के संग आए ग्राम प्रधान को पुलिस ने धमकाया। पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने स्योहारा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही एक शादीशुदा युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गांव में ही अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों युवकों ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फोटो और वीडियो प्रसारित होने पर मामला उजागर हुआ। 
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज हो सकी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस चंडीगढ़ के रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले सीओ
पीड़िता के गांव के ही रहने वाले दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed