{"_id":"6375dfcdc548dc18e748caf6","slug":"bijnor-youth-dies-during-treatment-commotion-of-family-serious-allegations-against-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: उपचार के दौरान युवक की मौत,परिजनों का जमकर हंगामा, चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: उपचार के दौरान युवक की मौत,परिजनों का जमकर हंगामा, चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप
Thu, 17 Nov 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर के एक निजी अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई घंटे हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम जिला अस्पताल के सामने दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस चालकों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया| हादसे में घायल समीर (22) पुत्र हासम निवासी गजरौला शिव को शहर के सुपर वेदांता स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: भाजपा में शामिल हुए भाकियू नेता चांदवीर फौजी और संजीव राठी
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों ने एंबुलेंस चालक और चिकित्सकों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, क्योंकि हादसा जिला अस्पताल के सामने का था। इसलिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है, लेकिन एंबुलेंस चालकों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, अभी मामले की जांच की जा रही है।