फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU leader Chandveer fauji and Sanjeev rathi joins BJP in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: भाजपा में शामिल हुए भाकियू नेता चांदवीर फौजी और संजीव राठी

Thu, 17 Nov 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भाकियू के नेता चांदवीर फौजी और संजीव राठी भाकियू छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों ने गुरुवार को खतौली में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।

विज्ञापन
BKU leader Chandveer fauji and Sanjeev rathi joins BJP in Muzaffarnagar
भाजपा की सदस्यता स्वीकार की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पूर्व प्रदेश सचिव चांदवीर सिंह फौजी और जिला सचिव रहे संजीव राठी ने भाकियू छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पटका पहनाकर उनका भाजपा में अभिनंदन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को दौलतपुर निवासी चांदवीर फौजी ने कहा था कि भारतीय किसान यूनियन का गठन देश के महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश के किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किया था। किसान मसीहा ने हमेशा अराजनैतिक रहने का संकल्प लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: खतौली पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विक्रम सैनी की पत्नी जमा करेंगी नामांकन फॉर्म

उन्होंने कहा कि मेरे भाई स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी लंबे समय तक भाकियू से जुड़े रहे। लेकिन अब वह संगठन के साथ विचार न मिलने के कारण भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव पद से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। उधर, जिला सचिव संजीव राठी ने भी पद से त्याग पत्र दे दिया था। दोनों ने गुरुवार को खतौली में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed