फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman commits suicide after argument with mother-in-law, body found hanging from tree

Bijnor: सास से कहासुनी होने पर महिला ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव, बिलखते रह गए दो मासूम

Wed, 29 Oct 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 07:40 PM IST
सार

वाजिदपुर गांव में रुचि का अपनी सास भूरी से विवाद हो गया। इसके बाद रुचि अपने घर से निकल गई। कुछ देर बाद लोगों ने आकर सूचना दी कि रुचि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bijnor: Woman commits suicide after argument with mother-in-law, body found hanging from tree
रुचि की फाइल फोटो और मासूम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेरकोट के गांव वाजिदपुर की रहने वाली रुचि रानी (27) पत्नी हिरदेश का मंगलवार की शाम अपनी सास से झगड़ा हुआ। इसके बाद रुचि घर से निकली और जंगल में पहुंचकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ पर लटके मिले शव को पुलिस ने उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

हादकपुर निवासी रुचि का विवाह लगभग सात साल पहले वाजिदपुर निवासी हिरदेश उर्फ सुंदर के साथ हुआ था। हिरदेश मुरादाबाद में नौकरी करता है। दीपावली की छुट्टी के बाद हिरदेश मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर मुरादाबाद चला गया। घर पर उसकी मां भूरी, पत्नी रुचि और दो छोटे बच्चे ही थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की सास भूरी ने बताया कि बेटे के जाने के बाद रुचि और उसके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रुचि घर से 200 रुपये लेकर निकल गई। उसे लगा कि रुचि अपने मायके हादकपुर गई होगी। 
 
विज्ञापन

कुछ देर बाद जंगल में बकरी चरा रहे लोगों को विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मृतका के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 

मृतक के दो मासूम बच्चे हैं। पति और तीन देवर बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ आलोक कुमार कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है।

ये भी देखें
Bijnor: धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी, गन्ना महाप्रबंधक को भी गेट पर रोका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed