{"_id":"60b9332fab8f1c743c493ee9","slug":"bijnor-without-wearing-a-mask-inspector-make-challan-to-those-who-did-not-cut-the-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : बिना मास्क लगाए दरोगा ने काटे मास्क नहीं पहनने वालों के चालान, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : बिना मास्क लगाए दरोगा ने काटे मास्क नहीं पहनने वालों के चालान, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बिना मास्क लगाए चालान करने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने इस मामले में जांच कराई थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बिजनौर शहर की जाटान पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा मनोज कुमार दो दिन पूर्व बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान कर रहे थे। इस दौरान दरोगा मनोज ने बिना मास्क लगाने वाले एक युवक का चालान कर दिया था।
विज्ञापन
इस युवक ने देखा कि दरोगा ने खुद भी मास्क नहीं लगाया है, जबकि दरोगा के पास में खड़े दो पुलिसकर्मी मास्क लगाए थे। युवक ने दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की मोबाइल से वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डाॅ.धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के मुुताबिक इस तरह की कोताही किसी भी स्तर पर कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना काल में बिना मास्क के रहने की किसी को भी इजाजत नहीं है।