फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Wild elephant killed an old man by thrashing him, wrapped him in his trunk and thrashed him

Bijnor: जंगली हाथी ने वृद्ध को पटककर मार डाला, सूंड में लपेटकर कई बार फेंका, शोर मचाने पर जंगल में भागा

Thu, 19 Feb 2026 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

गांव छजमलवाला में जसवंत सिंह लघुशंका के लिए उठे थे। टॉर्च की रोशनी पड़ने पर हाथी आक्रामक हो गया और हमला कर दिया। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bijnor: Wild elephant killed an old man by thrashing him, wrapped him in his trunk and thrashed him
जसवंत सिंह की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव छजमलवाला में बृहस्पतिवार सुबह जंगली हाथी ने जसवंत सिंह (75) पुत्र गुरुदेव सिंह को सूंड में पटक-पटक कर मार डाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेंजर अंकिता किशोर ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

 

प्यारो कौर ने बताया कि बुधवार की रात उनके पति जसवंत सिंह खेत में अपने छप्पर के डेरे पर सो रहे थे। सुबह पांच बजे जब वह लघुशंका के लिए बाहर आए तो घर के नजदीक कुछ आहट हुई। उसे देखने के लिए वह उधर चले गए। उन्होंने टॉर्च की रोशनी की तो एक जंगली हाथी दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही हाथी वृद्ध पर हमलावर हो गया और उसने उन्हें कई बार सूंड से उठाकर पटक दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग उठकर बाहर आए और उन्होंने व पड़ोसियों ने किसी प्रकार शोर-शराबा कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। इसके बाद परिजन घायल वृद्ध को गांव छतरीपट्टा स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

परिजनों का रोकर बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि पहले वे लोग कुआंखेड़ा बढ़ापुर में रहते थे। कुछ साल पूर्व जसवंत सिंह छजमलवाला आ गए थे। उनके तीन पुत्र हैं, जो ऋषिकेश में रहकर काम करते हैं। पति-पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी रजविंदर कौर अपने बच्चों के साथ रहती हैं। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बूटा सिंह, मलकीत सिंह, सरजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने मृतक के परिवार को मुआवजा तथा वन्यजीवों के आबादी में आ जाने पर रोकथाम की मांग की है। उधर, रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई थी। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed