{"_id":"6a1449a785c0221f6c0827ab","slug":"bijnor-wife-refused-to-come-from-her-maternal-home-young-man-hanged-himself-to-death-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पत्नी ने किया मायके से आने से इंकार, युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जानी, बिलखते रह गए तीन मासूम बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पत्नी ने किया मायके से आने से इंकार, युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जानी, बिलखते रह गए तीन मासूम बच्चे
Mon, 25 May 2026 06:38 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 25 May 2026 06:38 PM IST
सार
गंज दारानगर निवासी इंतजार की पत्नी दो महीने से मायके से नहीं आ रही थी। इंतजार कई बार मनाने भी गया मगर हर बाद बेइज्जत होकर लौटा। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बिजनौर के गंज दारानगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके से न लौटने से आहत होकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दारानगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद इंतजार पुत्र अब्दुल खालिक की पत्नी रेशमा लगभग दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, जिस कारण रेशमा अपने ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी। रविवार को भी मोहम्मद इंतजार अपनी पत्नी को मनाने और उसे घर ले जाने के लिए ससुराल गया था, लेकिन रेशमा ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के लगातार इनकार से मोहम्मद इंतजार गहरे तनाव में आ गया। इस मानसिक आघात के चलते उसने सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर की पहली मंजिल पर कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इंतजार की बेटी चाय लेकर पहली मंजिल पर पहुंची, तो उसने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ी, जिसकी आवाज़ सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मृतक मोहम्मद इंतजार अपने पीछे दो बेटियों और छह महीने के एक बेटे को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और गंज पुलिस चौकी के इंचार्ज रोहतास सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मृतक मोहम्मद इंतजार अपने पीछे दो बेटियों और छह महीने के एक बेटे को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और गंज पुलिस चौकी के इंचार्ज रोहतास सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। इंतजार कश्मीर में रहकर सैलून का काम करता था और अपने ससुर की मृत्यु के समय ही घर आया था, तब से वह वापस कश्मीर नहीं गया था। रविवार को जब वह पत्नी को लेने गया और वह नहीं मानी, तो इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ये भी देखें...
UP: मेरठ के इस मेले की रीत निराली, मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाई 300 लीटर शराब, इकट्ठा कर बांटा प्रसाद
ये भी देखें...
UP: मेरठ के इस मेले की रीत निराली, मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाई 300 लीटर शराब, इकट्ठा कर बांटा प्रसाद