{"_id":"6819f3289a7fe931300fe4e5","slug":"bijnor-two-youths-died-in-collision-between-car-and-bike-five-people-in-the-car-injured-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल, खून से लाल सड़क देख सहमे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल, खून से लाल सड़क देख सहमे यात्री
Tue, 06 May 2025 05:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 May 2025 05:02 PM IST
सार
यह हादसा भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास तिराहे पर मंगलवार सुबह हुआ। हाईवे पर घायलों में चीखपुकार मची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पड़े घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास तिराहे पर कार और बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार को क्रेन से थाने भिजवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हरिद्वार की ओर से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव उमरा निवासी वैभव (24) और प्रियम (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को समीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वैभव और प्रियम की मौत हो गई। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, कार में सवार बडाई खेड़ा जिला बदायूं निवासी दीपक (30), लोटन (35), मनोज (27), ईसा (60) और कृष (19) घायल हो गए। घायलों का मंडावली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है।