{"_id":"6ab13f12ecb672019d0cb2eb","slug":"bijnor-two-people-on-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-car-their-families-created-a-commotion-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिजनों ने थाने के सामने जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिजनों ने थाने के सामने जाम लगाकर किया हंगामा
Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
सार
गांव मंझौला गुर्जर निवासी खेम सिंह बाइक की सर्विस कराने के लिए शिवाला कलां गए थे। उनके साथ गांव का ललित कुमार भी था। लौटते समय चांदपुर फीना मार्ग पर सामने से कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
खेम सिंह और ललित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदपुर फीना मार्ग पर रविवार की देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार खेम सिंह (65) और ललित कुमार (25) की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सोमवार को अमरोहा-नुरपुर मार्ग पर थाना शिवाला कलां के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतकों के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रविवार को गांव मंझौला गुर्जर खेम सिंह (65) बाइक की सर्विस कराने के लिए शिवाला कलां गए, साथ में गांव के ललित कुमार (25) को भी ले गए। सर्विस कराने के बाद दोनों रविवार शाम करीब सात बजे अपने गांव लौट रहे थे। चांदपुर-फीना मार्ग पर गांव अजुपुरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद खेम सिंह और ललित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान ललित कुमार की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि खेम सिंह की बिजनौर के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक ललित के परिवार वालों ने उसका शव सोमवार को शिवाला कलां थाने के सामने रखकर नूरपुर अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया गया कि आरोपी कार चालक भी मंझौला मृतकों के ही गांव का रहने वाला है।
सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।