फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: two husbands left, prepare to leave the third one too

Bijnor: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति

Tue, 27 Aug 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 06:19 PM IST
सार

पत्नी को प्रताड़ित करने के तो मामले आम हो गए हैं। लेकिन अब पति को सताने के केस भी सामने आने लगे हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: two husbands left, prepare to leave the third one too
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले एक जीवन साथी का साथ छोड़ा, फिर दूसरे से भी दूरी बना ली। तीसरी शादी करने के बाद भी हमसफर नहीं भाया। उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महिला ने पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। यहां जांच हुई तो भेद खुल गया। 
विज्ञापन

 

बिजनौर पुलिस लाइन में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में ऐसा ही मामला सामने आया। केंद्र की सदस्य सुमन चौधरी ने बताया कि एक महिला ने पति की शिकायत की थी। पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। पति ने रोते हुए बताया कि पत्नी की यह दूसरी शादी है। बच्चा भी पहले पति से है। केंद्र से ही पहले पति को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह पहला नहीं दूसरा पति है, बच्चा भी उसका नहीं है। दोनों पति पसंद नहीं आने र उसने छोड़ दिए।

यह सुनकर सब हैरान रह गए। तब पति ने बताया कि जब से शादी की है, महिला उसका लगातार उत्पीड़न कर रही है। मारपीट का आरोप भी झूठा लगा रही है। भेद खुलने लगा तो महिला चुपचाप वहां से निकल गई, उसने रजिस्टर पर साइन भी नहीं किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित
सुमन चौधरी का कहना है कि बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित हो रहा है। सुनवाई के दौरान ऐसे भी मामले आते हैं, जिनमें पति की गलती नहीं होती बल्कि महिला ने बिना वजह आरोप लगाकर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed