{"_id":"66cdcb2b6b13c711b409d959","slug":"bijnor-two-husbands-left-prepare-to-leave-the-third-one-too-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दो पति पसंद नहीं आए तो छोड़े, तीसरे को भी छोड़ने की तैयारी, रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा पति
Tue, 27 Aug 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
पत्नी को प्रताड़ित करने के तो मामले आम हो गए हैं। लेकिन अब पति को सताने के केस भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले एक जीवन साथी का साथ छोड़ा, फिर दूसरे से भी दूरी बना ली। तीसरी शादी करने के बाद भी हमसफर नहीं भाया। उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महिला ने पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। यहां जांच हुई तो भेद खुल गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में ऐसा ही मामला सामने आया। केंद्र की सदस्य सुमन चौधरी ने बताया कि एक महिला ने पति की शिकायत की थी। पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। पति ने रोते हुए बताया कि पत्नी की यह दूसरी शादी है। बच्चा भी पहले पति से है। केंद्र से ही पहले पति को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह पहला नहीं दूसरा पति है, बच्चा भी उसका नहीं है। दोनों पति पसंद नहीं आने र उसने छोड़ दिए।
यह सुनकर सब हैरान रह गए। तब पति ने बताया कि जब से शादी की है, महिला उसका लगातार उत्पीड़न कर रही है। मारपीट का आरोप भी झूठा लगा रही है। भेद खुलने लगा तो महिला चुपचाप वहां से निकल गई, उसने रजिस्टर पर साइन भी नहीं किए।

बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित
सुमन चौधरी का कहना है कि बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित हो रहा है। सुनवाई के दौरान ऐसे भी मामले आते हैं, जिनमें पति की गलती नहीं होती बल्कि महिला ने बिना वजह आरोप लगाकर प्रताड़ित किया।
सुमन चौधरी का कहना है कि बदलते दौर में पुरुष भी पीड़ित हो रहा है। सुनवाई के दौरान ऐसे भी मामले आते हैं, जिनमें पति की गलती नहीं होती बल्कि महिला ने बिना वजह आरोप लगाकर प्रताड़ित किया।