{"_id":"6ac3cf0d6022dadee7028dcb","slug":"bijnor-truck-hits-motorcycle-10-year-old-boy-killed-parents-and-younger-sister-injured-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 10 साल के बालक की मौत, माता-पिता और छोटी बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 10 साल के बालक की मौत, माता-पिता और छोटी बहन घायल
Mon, 05 Oct 2026 09:53 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:53 PM IST
सार
फरीदपुर भोगनवाला निवासी इकबाल अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल गया था। लौटते समय बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर सब्जी मंडी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। मासूम अबु तल्हा की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर सब्जी मंडी के सामने एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 10 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव फरीदपुर भोगनवाला निवासी इकबाल सोमवार को अपनी पत्नी नसरीन, अबु तल्हा (10) और बेटी मरियम (6) को लेकर अपने ससुराल गया था। देर शाम इकबाल, पत्नी और दोनों बच्चों के संग बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए निकला। उनकी बाइक बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर सब्जी मंडी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती और उनके दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची शहर कोतवाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अबुतल्हा को मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतक बालक के माता-पिता और उसकी छोटी बहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में 10 साल के बालक की मौत हुई है। एक बच्ची समेत तीन घायल हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।