UP: बिजनौर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने बेटा-बेटी को जहर देकर खुद भी दी जान
बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता ने अपने तीन और पांच वर्षीय बेटे-बेटी को जहर देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विस्तार
सिर्फ तीन और पांच वर्ष के थे दोनों बच्चे
मृतक के परिवार के अनुसार बच्चे तीन से पांच साल की उम्र के थे। पिता द्वारा लिए गए इस खौफनाक कदम ने पूरे गांव को झकझोर दिया। परिजनों के रोते-बिलखते हालात देखकर माहौल गमगीन हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: आठ दिसंबर को मेरठ आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ, मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां तेज
पत्नी से विवाद का बताया जा रहा कारण
पुलिस ने मौके की जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद, विशेषकर पत्नी से चल रहे तनाव के चलते उठाया गया कदम प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच
थाना हीमपुर दीपा पुलिस का कहना है कि परिवारिक विवाद की दिशा में जांच की जा रही है, लेकिन अन्य सभी एंगल भी खंगाले जाएंगे। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।