{"_id":"678fa2a8e7f7f9cf3b008fe7","slug":"bijnor-tractor-trolley-collides-with-auto-furniture-businessman-dies-daughter-and-auto-driver-injured-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ऑटो में टक्कर, फर्नीचर कारोबारी की मौत, 10 साल की बेटी और ऑटो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ऑटो में टक्कर, फर्नीचर कारोबारी की मौत, 10 साल की बेटी और ऑटो चालक घायल
Tue, 21 Jan 2025 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:05 PM IST
सार
छितावर निवासी वसीम चंडीगढ़ में फर्नीचर का कारोबार करता था। वह अपनी पुत्री आसिफा के साथ ट्रेन से नजीबाबाद पहुंचा था। ऑटो से गांव छितावर जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार फर्नीचर कारोबारी वसीम की मौत हो गई। उसकी पुत्री और ऑटो चालक घायल हो गए। वसीम की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गांव छितावर निवासी मोहम्मद वसीम (40) पुत्र रईस अहमद चंडीगढ़ में फर्नीचर का कारोबार करता था। वसीम सवेरे करीब चार बजे अपनी 10 वर्षीय पुत्री आसिफा के साथ ट्रेन से नजीबाबाद पहुंचा था। ऑटो से गांव छितावर जाते समय गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट घने कोहरे के बीच गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से ऑटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में फर्नीचर कारोबारी वसीम की मौत हो गई। उसकी पुत्री आसिफा और ऑटो चालक राजीव कुमार घायल हो गए।
जलालाबाद चौकी प्रभारी सौरभ कुमार ने मृतक का शव कब्जे में लिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाया।