फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor tops the board in disposal of deliberations

विवेचनाओं के निस्तारण में मंडल में बिजनौर अव्वल

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bijnor tops the board in disposal of deliberations
विवेचनाओं के निस्तारण में मंडल में बिजनौर अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की पुलिस ने विवेचनाओं के मामलों में मंडल में बाजी मारी है। मंडल में विवेचनाओं के मामलों में बिजनौर पुलिस अव्वल रही है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने में जुटी रही।
जिले के तमाम थानों में विवेचनाएं लंबित हैं। समीक्षा के दौरान अफसर इन विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दे रहे थे। काम के बोझ की वजह से पुलिस विवेचनाओं का निस्तारण नहीं कर पा रही थी। मंडल स्तर पर इसकी समीक्षा की गई तो आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने इन विवेचनाओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान पुलिस को विवेचनाओं के निस्तारण का समय मिला। बिजनौर पुलिस इन विवेचनाओं का निस्तारण करने में जुट गई। पुलिस ने 50 प्रतिशत विवेचनाओं का लॉकडाउन के दौरान निस्तारण कर दिया। ये कारनामा करके जिले की पुलिस मंडल में प्रथम स्थान पर रही है।
विज्ञापन

जिला विवेचना निस्तारण बची विवेचना निस्तारण प्रतिशत
मुरादाबाद 4006 878 3128 21.9
बिजनौर 1417 702 715 49.5
रामपुर 1025 390 635 38.0
अमरोहा 1249 564 685 45.2
संभल 816 383 433 46.9
कुल 8513 2917 5596 34.3
नोट:आंकड़े पुलिस विभाग से लिए गए हैं।
जिले की पुलिस अव्वल
- एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले की पुलिस को विवेचना के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने करीब 50 प्रतिशत विवेचनाओं का निस्तारण कर दिया है। मंडल में विवेचना करने में जिले की पुलिस का पहला स्थान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed