फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: There was flood water everywhere, the family members went to deliver the woman, tractor got stuck

Bijnor: हर तरफ था बाढ़ का पानी, महिला की डिलीवरी कराने चल दिए घरवाले, मगर फंस गया ट्रैक्टर, फिर हुआ ये

Fri, 08 Aug 2025 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Aug 2025 08:38 PM IST
सार

जिले में हर ओर बाढ़ का पानी भरा है। हाईव पर भी नाव चल रही हैं। ऐसे में जलीलपुर की बीना को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने में जद्दोजहद करनी पड़ी। एसडीएआरफ की टीम ने बोट में बैठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Bijnor: There was flood water everywhere, the family members went to deliver the woman, tractor got stuck
जलीलपुर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा की धार से घिरे जलीलपुर के गांव स्याली की महिला को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर चल दिए। ढाई किमी दूर जमालुद्दीनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई तो परिजनों ने प्रशासन को खबर की। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से प्रसव पीड़िता को बाढ़ के पानी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 

गांव निवासी बीना देवी पत्नी मनीष कुमार और उनके अन्य परिजनों के लिए बृहस्पतिवार की रात बड़ी मुश्किल भरी रही। बीना को प्रसव पीड़ा हुई तो आसपास कोई डॉक्टर नहीं था और न ही अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता खुला था। गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर तक जलभराव के कारण एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल था। ऐसे में परिजनों ने हिम्मत जुटाई और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारपाई पर लेटाकर लेकर चल दिए। दतियाना पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर बाढ़ के पानी में फंस गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्राम प्रधान अशोक कुमार आदि ने ट्रैक्टर को गहरे पानी से निकाला। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी। फिर ट्रैक्टर लेकर चल दिए और जमालुदीनपुर के खेड़ा तक पहुंच गए। रात करीब 12.30 बजे एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट लेकर मौके पर पहुंच गई और प्रसव पीड़िता को पहले मोटर बोट से और नारनौर गांव आने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। शुक्रवार की देर शाम तक सीएचसी में भर्ती महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed