{"_id":"60be63b67293a22e007873dc","slug":"bijnor-the-young-man-upset-with-the-infidelity-of-his-girlfriend-climbed-the-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा
Mon, 07 Jun 2021 11:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:51 PM IST
सार
धामपुर नगर के एक मोहल्ले में सिरफिरा युवक प्रेमिका से बेवफाई के चलते जान देने की नीयत से मोबाइल फोन के टावर पर जा चढ़ा।
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धामपुर नगर के एक मोहल्ले में सिरफिरा युवक प्रेमिका से बेवफाई के चलते जान देने की नीयत से मोबाइल फोन के टावर पर जा चढ़ा। युवक टावर से कूद कर आत्महत्या मरने की धमकी देने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अन्य युवक को टावर पर चढ़ा कर उसे नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक का अपनी ही कॉलोनी में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। जिसका युवक को पता चल गया।
विज्ञापन
इससे खफा युवक मोहल्ले के पास ही लगे मोबाइल फोन के टावर पर जा चढ़ा और वहां से नीचे कूदकर आत्महत्या करने धमकी देते हुए चिल्लाने लगा। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से युवक को टावर से नीचे उतारा। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन