Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The leopard captured in the cage, roared so much that the villagers who came to see it ran away

Bijnor: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ऐसा गुर्राया कि दूर भागे उसे देखने के लिए आए ग्रामीण, इतनी है मादा की उम्र

Thu, 25 Sep 2025 02:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 25 Sep 2025 02:37 PM IST
सार

जिले में गुलदार के हमले में लगातार जानें जा रही हैं। वहीं इस माह तीन गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं। वन विभाग गुलदार पकड़ने के लिए जगह-जगह पिजरा लगा रहा है। 

विज्ञापन
Bijnor: The leopard captured in the cage, roared so much that the villagers who came to see it ran away
पिंजरे में कैद गुर्राता तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग के पिंजरे में बृहस्पतिवार को एक और गुलदार (तेंदुआ) फंस गया। कौड़िया वन रेंज के गांव जग्गनवाला में लगाए गए पिंजरे में मादा गुलदार कैद हुई है। उसे देखने के लिए एकत्र हुए ग्रामीण गुर्राहट सुनकर पिंजरे से दूर हट गए। सितंबर माह में इससे पहले तीन नर गुलदार पकड़े जा चुके हैं। जबकि गुलदार के हमले में लोगों की मौत भी रही हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद द्वारा चलाए जा रहे मिशन गुलदार के अंतर्गत जग्गनवाला में लगाए गए पिंजरे में बृहस्पतिवार को तड़के मादा गुलदार कैद हुई। कौड़िया वन के रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार की अनुमानित आयु 5 से 6 वर्ष है। उसे रेंज कार्यालय में लाया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण के लिए टीम बुलाई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारी को निर्देश पर मादा गुलदार को चिन्हित किए गए चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन गुलदार के अंतर्गत सितंबर माह में वन विभाग ने कौड़िया वन रेंज से तीन और साहनपुर वन रेंज से एक गुलदार को पकड़ा है। करीब एक दर्जन पिंजरे गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में तेंदुए के हमले में लगातार लोगों की जानें भी जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed