{"_id":"64357e9686f2f3e38a0abce8","slug":"bijnor-the-inspector-has-suspended-for-not-filing-a-report-in-the-case-of-bike-theft-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दरोगा पर गिरी गाज, बाइक चोरी मामले में टरकाने पर निलंबित, विभागीय जांच भी बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दरोगा पर गिरी गाज, बाइक चोरी मामले में टरकाने पर निलंबित, विभागीय जांच भी बैठी
Tue, 11 Apr 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:07 PM IST
सार
Bijnor News : बाइक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर दरोगा पर गाज गिर गई। एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिजनौर में बाइक चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज करने और पीड़ित को कभी चौकी, कभी थाने भेजने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त रवैया अपनाया है। उस दिन के जन-सुनवाई अधिकारी रहे दरोगा को निलंबित कर दिया गया, जबकि मामले में कोतवाल की भूमिका को लेकर भी विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी नीरज कुमार जादौन जन सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र दिया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है, मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बताया गया कि बाइक चोरी की उसने थाना कोतवाली शहर पर लिखित सूचना दी थी। इसके बाद भी शहर कोतवाली पुलिस उसे कभी चौकी तो चौकी से थाने भेजती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पत्नी की करतूत से दंग रह जाएंगे आप, पति की हालत देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन
मामले में एसपी ने जांच जांच कराई गई तो पाया कि उप-निरीक्षक रहीशपाल थाना कोतवाली शहर बिजनौर जन-सुनवाई अधिकारी नियुक्त थे। जन-सुनवाई में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दरोगा रहीशपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रहीशपाल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर की भूमिका की विभागीय जांच के आदेश दिए है। मामले की विभागीय जांच सीओ नजीबाबाद को दी गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की दबंगई: पति पर जुल्म की हदें पार, तीन दिन भूखा-प्यासा तड़पता रहा हाशिम, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें