{"_id":"692f060f36fba0fc3e0e6f2c","slug":"bijnor-the-bride-went-missing-from-the-wedding-bed-was-found-two-kilometers-away-at-1-30-in-the-night-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सुहागरात की सेज से गायब हो गई दुल्हन, रात को डेढ़ बजे दो किमी दूर मिली, जानें सनसनीखेज मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सुहागरात की सेज से गायब हो गई दुल्हन, रात को डेढ़ बजे दो किमी दूर मिली, जानें सनसनीखेज मामला
Tue, 02 Dec 2025 09:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
Bijnor
Bijnor
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:00 PM IST
सार
नहटौर में दुल्हन ससुराल से निकल गई तो हड़कंप मच गया। तलाश के बाद भी नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को रखने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Bride
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात पर दुल्हन अपने दूल्हे को अकेला छोड़कर चली गई। दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन की तलाश में निकले तो रात करीब डेढ़ बजे करीब दो किमी दूर गांव के पास ही मिल गई। मंगलवार को दिनभर थाने में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। फिलहाल दुल्हन को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी युवक की शादी रविवार को जनपद के ही एक गांव से हुई थी। सोमवार को विवाह के बाद देव पूजन सहित सभी परंपराएं संपन्न हुईं। सोमवार की रात किसी समय बिना बताए दुल्हन घर से चली गई। पता लगने पर ससुरालजनों ने रात में खोजबीन की। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही रास्ते पर दुल्हन को ढूंढ लिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि आगे किसी प्रकार का विवाद होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया।