फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Teenager commits suicide by consuming poisonous substance due to love affair

Bijnor: प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Mon, 20 May 2024 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 02:34 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Teenager commits suicide by consuming poisonous substance due to love affair
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी की किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने बीती देर रात अज्ञात कारण से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर किशोरी के परिजन उसको उपचार के लिए बढ़ापुर लेकर आए और बाद में सीएचसी नगीना लेकर गए।

विज्ञापन

किशोरी की मौत होने की सूचना पर पुलिस सीएचसी नगीना पहुंची और किशोरी का शव अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में चर्चा है कि किशोरी का उसके गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उधर, मृतका किशोरी के परिजन मौखिक तौर पर गांव के एक युवक व उसके परिजनों पर किशोरी को जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे है। हालांकि मृतका के परिजनों ने इस आशय की कोई लिखित तहरीर पुलिस को नही दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से हुई किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस ने सीएचसी नगीना जाकर किशोरी का शव अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता चलने पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed