फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Taking lift on a bike proved costly, it took away death, two people died, know how accident happened

Bijnor: बाइक पर लिफ्ट लेना भारी पड़ा, खींच ले गई मौत, दो लोगों ने दम तोड़ा, हादसे ने दिल दहलाया...

Tue, 05 Nov 2024 07:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

सुभाष अपने बीमार बेटे लक्की को दवाई दिलाने धामपुर गया था। रास्ते में गांव का रामेश भी बाइक पर सवार हो गया। एक्सीडेंट में रामेश और लक्की की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Bijnor: Taking lift on a bike proved costly, it took away death, two people died, know how accident happened
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

लोनी डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार रामेश (65) और लक्की (16) की मौत हो गई। लक्की का पिता सुभाष घायल हो गया। वह बेटे को दवाई दिलवाकर धामपुर से लौट रहा था। रास्ते में रामेश भी उनकी बाइक पर सवार हो गया था। गंभीर रूप से घायल सुभाष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 

मंगलवार को गांव शाहपुर शप्पर उर्फ खदाना का सुभाष (40) अपने बीमार बेटे लक्की (16) को दवाई दिलाने धामपुर गया था। उनके साथ गांव का ही रामेश भी साथ था। लौटते वक्त दोपहर 12 बजे खदाना की पुलिया के पास धामपुर से यात्री लेकर दिल्ली जा रही लोनी डिपो की बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बस के साथ काफी दूर तक खिंची चली गई।हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक पर सवार घायल रामेश, सुभाष और लक्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष और लक्की की गंभीर स्थिति के कारण बिजनौर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान करीब चार बजे लक्की की भी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा भरकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed