फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: suspicion of murder, police took teenage girl deadbody from the grave after 25 days

Bijnor: करंट से मौत बताकर परिजनों ने दफनाया किशोरी का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने 25 दिन बाद कब्र से निकलवाया

Wed, 11 Oct 2023 08:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में परिजनों ने करंट से किशोरी की मौत बताकर शव दफना दिया। वहीं हत्या की आशंका जताते हुए अधिकारियों से शिकायत कर दी। 25 दिन बाद पुलिस ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Bijnor: suspicion of murder, police took teenage girl deadbody from the grave after 25 days
पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में  डीएम के आदेश पर नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन स्थित कब्रिस्तान से पुलिस ने करीब 25 दिन पूर्व दफनाई गई किशोरी का शव कब्रिस्तान से निकलवाने के बाद मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


किशोरी की मौत को लेकर लोगो में संशय था इसको लेकर कुछ लोगो की ओर से उच्चाधिकारियो से शिकायत की गई थी। इस दौरान नगर के गणमान्य व्यक्तियो सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला के मोहल्ला नायकसराय में 14 सितंबर को बिजली से प्रेस करते समय एक किशोरी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी।जिसको लेकर लोगो में संशय बना हुआ था।जिसकी कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों से की थी। 

मामले पर संज्ञान में लेते हुए डीएम के आदेश के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मोहल्ला जैनुलाबेदीन स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचा ओर किशोरी का शव कब्र से निकलवाकर मृत्यू के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भिजवाया।

इस दौरान एसडीएम धामपुर मोहित कुमार, सीओ धामपुर भरत कुमार सोनकर, कोतवाल योगेन्द्र सिंह, चेयरपर्सन पति जावेद विकार, पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, मौहम्मद जैद व रिजवान आदि सहित भारी पुलिस बल व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed