फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Sundarkand in jail on new year

पुलिस ने नए साल पर नहीं किया कोई गुडवर्क, जेल में हुआ सुंदर कांड

Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Sundarkand in jail on new year
बिजनौर के ग्राम निजामतपुरा के आश्रम में गाय को खाना खिलाकर नए साल का शुभारंभ करती विधायक सुचि चौध - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नए साल के पहले दिन जिले में कोई गुडवर्क तो नहीं हुआ पर कई रिपोर्ट दर्ज की गईं। जेल में सुंदरकांड के साथ बंदियों ने नया साल मनाया। जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने भी सादगी के साथ नए साल की शुरूआत की। रोजमर्रा की तरह अफसर कामकाज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में नए साल पर पुलिस ने कोई बड़ा गुडवर्क नहीं किया। स्योहारा पुलिस ने साल के पहले दिन यशपाल, सुरेश निवासी गांव गोवर्धनपुर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव जलालपुर निवासी संजय कुमार, अरुण कुमार, अनोखा सिंह को शराब के साथ पकड़ा है। चांदपुर पुलिस ने गांव नारनौर निवासी संजीव उर्फ गुड्डू का नशीले पदार्थ रखने के आरोप में चालान किया है। नगीना पुलिस ने मोहल्ला कलालान निवासी फईम अहमद को शराब के साथ पकड़ा है। इसके अलावा जिले भर में नए साल पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एसपी संजीव त्यागी ने नए साल पर कार्यालय में बैठकर काम किया। उन्होंने पिछले साल गुडवर्क करने वाले सभी अफसरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जेल में नए साल की शुरूआत सुंदरकांड के पाठ से हुई। महिला बैरक में संगीत कार्यक्रम हुआ। एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने नए साल की शुरूआत रोजमर्रा की तरह ही की। अपने कार्यालय में बैठकर काम किया।
विज्ञापन

बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि नए साल में केंद्र एवं प्रदेश सरकार देश में अमन एवं शांति के लिए काम करें। उन्होंने उम्मीद की कि सरकार इस साल गन्ने का रेट बढ़ाएगी। वह लोगों की खुशहाली के लिए नए साल में पूरे प्रयास करेंगे। भाजपा विधायक सुचि चौधरी ने निजामतपुर आश्रम में नए साल की शुरूआत गोमाता को भोजन कराकर की। इसके बाद उन्होंने अपने पति ऐश्वर्य चौधरी के साथ जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed