{"_id":"5db72f968ebc3e01567f2f82","slug":"bijnor-stone-pelting-on-molestation-four-injured-bijnor-news-mrt450762665","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव, चार घायल
नहटौर। घर के बाहर खड़ी किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पथराव होने से गांव में हड़कंप मच गया। चार लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ शांतिभंग व मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। बताया जाता है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसको लेकर किशोरी ने युवक की हरकत को अपने परिजनों से बताया परिजनों ने इसका विरोध करते हुए युवक के परिवार वालों से बताया। आरोप है कि युवक के परिवार वाले उल्टे किशोरी के परिजनों को धमकाने लगे जिसको लेकर दोनों पार्क आमने सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव में राजन, सोना देवी, बबली, सोनू घायल हो गए। गांव में पथराव होने से भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों में जाकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू, मुनेश, मुकेश, सुभाष, अशोक को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया गया है। इसके अलावा पांच महिलाओं के सहित 17 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।