फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor SP tour the city riding a bike without uniform, police neither stopped him nor checked him, action

Bijnor: बिना वर्दी बाइक पर सवार होकर शहर में निकले एसपी, पुलिस ने न रोका न की चेकिंग, अब हुई बड़ी कार्रवाई

Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में वायरलेस सेट पर मिली सूचना को भी पुलिस दरकिनार कर आराम फरमाती है। एसपी सिटी बिना वर्दी के शहर में निकले और बाइक के चोरी होने की सूचना दी लेकिन पुलिस ने न तो बाइक की चेकिंग की और न ही बाइक को रोका।

विज्ञापन
Bijnor SP tour the city riding a bike without uniform, police neither stopped him nor checked him, action
एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद पुलिस वायरलेस सेट से सूचना मिलने के बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं होती है। इसकी बानगी बुधवार शाम को देखने को मिली। जिले में बुधवार शाम एसपी सिटी बिना वर्दी एक बाइक पर सवार होकर निकले। सूचना के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोकना तो दूर चेकिंग करना भी मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन


एसपी ने बाइक चोरी की वायरलेस सेट पर दी सूचना
दरअसल एसपी ने उस बाइक के बारे में चोरी होने की सूचना वायरलेस सेट पर दी और चेकिंग करने के लिए चाैकी पुलिस को निर्देशित किया। 

एसपी ने वायरलेस सेट पर बाइक का नंबर भी उन्होंने जारी किया। उक्त नंबर की गाड़ी पर ही एसपी सिटी चेकिंग की हकीकत धरातल पर रखने के लिए निकले थे लेकिन किसी ने भी उन्हें नहीं टोका और न ही बाइक का नंबर चेक किया। 
विज्ञापन


मामले में एसपी सिटी की ओर से आबकारी चौकी और पुलिस लाइन चौकी पर तैनात दरोगा को जवाब-तलब किया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों का भी एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed