फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Sister-in-law said: Your brother beats me, so brother-in-law got the brother killed

Bijnor: भाभी बोली : तुम्हारा भाई मुझे पीटता है, तो देवर ने भाई को ही मरवा दिया

Sun, 04 Aug 2024 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Aug 2024 10:14 PM IST
सार

भाभी ने कहा कि तुम्हारा भाई मुझे पीटता है, तो चचेरे भाई ने गोली लगवा दी। हत्यारोपी ने गिरफ्तार होने के बाद यह खुलासा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Sister-in-law said: Your brother beats me, so brother-in-law got the brother killed
गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहटौर में शिक्षामित्र रानू की हत्या उसके चचेरे भाई विक्की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


31 मई की रात सलेमपुर निवासी शिक्षामित्र रानू पुत्र शीशराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा वीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना में सीडीआर आदि के आधार पर मृतक के चचेरे भाई विक्की कुमार पुत्र वीर सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया कि घटना में उसका दोस्त सागर पुत्र टेकचन्द निवासी ग्राम बैरमावाद गढ़ी थाना नहटौर भी शामिल था। उसके कहने पर सागर ने ही रानू की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा उसके कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


हत्या से पहले पिता-पुत्र को पिलाई शराब
आरोपी विक्की ने पूछताछ में बताया कि रानू की पत्नी से उसकी मित्रता हो गई थी। वे आपस में बात करने लगे। रानू की पत्नी ने उसे बताया था कि रानू उसके साथ मारपीट करता है। कहा था कि वह रानू को रास्ते से हटा दे तो उनका काम आसान हो जायेगा। विक्की ने अपने मित्र सागर के साथ मिलकर योजना बनाई। 31 मई की रात्रि को विक्की और सागर ने पहले रानू के पिता शीशराम को शाम के समय दारू पिलवाई और रात को शीशराम व रानू के सो जाने के बाद घर में घुस गए। विक्की बाहर की तरफ निगरानी करने लगा। सागर ने तमंचे से रानू को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed