UP: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की बढ़ाई सुरक्षा, वाई श्रेणी की सुरक्षा के संबंध में क्या बोले पार्टी के प्रदेश
Bijnor News : आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानिए वाई श्रेणी की सुरक्षा के संबंध में पार्टी के प्रदेश का क्या कहना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में छह पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।
आजाद समाज पार्टी पिछले काफी दिन से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग करती आ रही थी। शासन ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने संबंध में उन्हें शासन या प्रशासन से कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन नामांकन के बाद जहां दो पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हुए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
उसके बाद बृहस्पतिवार को चार पुलिसकर्मी और उनकी सुरक्षा के लिए आए हैं। जिसके बाद अब कुल छह पुलिसकर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी