बिजनौर: दूसरी पत्नी ने की बेवफाई, पति ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई, चार माह से चल रहा थ ये विवाद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूसरी पत्नी की बेवफाई के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विस्तार
बिजनौर के नगीना क्षेत्र में पत्नी के न लौटने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि गांव चमरोला निवासी अशोक पुत्र बाबूराम (24) ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में पेड़ लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह पिछले चार महीने से ससुराल नहीं आ रही थी। इसी बात से खिन्न होकर अशोक ने अपने बहनोई के घर आकर पेड़ में लटक कर जान दे दी।
क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरोला निवासी अशोक की तीन साल पहले नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद आपसी मनमुटाव के चलते दोनों के बीच संबंध खत्म हो गए थे।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव
बताया गया कि अशोक ने पहली पत्नी से संबंध खत्म हो जाने के बाद एक साल पहले दूसरी शादी नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव चेहला निवासी रीता के साथ की थी। बताया गया कि पिछले चार महीने से रीता और अशोक के बीच खटपट हो गई। काफी प्रयास के बाद रीता मायके से घर नहीं आ रही थी।
अशोक ने अपनी पत्नी को लाने के लिए काफी आजमाइश की लेकर सफलता नहीं मिली, जिसे लेकर अशोक काफी तनाव में चल रहा था। बताया गया कि 6 फरवरी को अशोक अपने घर चमरोला से धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करना वाला में अपने बहनोई जबर सिंह के यहां आया था।
करनावाला में पहुंचने के बाद बुधवार देर रात अशोक ने गांव के एक व्यक्ति के खेत में खड़े पापड़ी के पेड़ में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।