फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Second brother who had a relationship with the tenant 'Aunty' also dies; panic among the lovers

बिजनौर: किराएदार 'आंटी' के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले दूसरे भाई की भी एड्स से मौत, आशिकों में दहशत का माहौल

Thu, 01 Oct 2026 07:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 01 Oct 2026 07:29 PM IST
सार

बिजनौर के एक गांव में एक महिला किराए पर आकर रहने लगी। मोहल्ले के लोगों का उसके घर आना-जाना हो गया। मोहल्ले के लोग उसे आंटी कहकर बुलाने लगे। इस बीच दो चचेरे भाई भी उसके घर गए और कई बार हमबिस्तर हुए। एक भाई की मौत तीन दिन पहले हो गई, जबकि दूसरे ने बीती रात दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Second brother who had a relationship with the tenant 'Aunty' also dies; panic among the lovers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

'किराएदार आंटी' के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले दूसरे भाई की भी बुधवार रात मौत हो गई, जबकि तीन दिन पहले बड़े भाई ने दम तोड़ दिया था। ऐसे में मोहल्ले में महिला से संबंध बनाने वाले अन्य लोगों में दहशत है। लोग चुपचाप अपनी जांच करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में कैंप लगाकर जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन

बिजनौर शहर से सटे एक गांव में दो साल पहले एक महिला किराए पर रहने आई थी। मोहल्ले में कमरा लेकर रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले के लोगों का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच 51 वर्षीय व्यक्ति की भी उससे नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, महिला उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई के भी करीब हो गई। तीन दिन पहले 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, बुधवार रात को उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई ने आखिरी सांस ली। इसकी भी देहरादून में एक अस्पताल में जांच हुई थी, जहां एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन के सहारे घर पर सांस ले रहा था। उसमें भी वे सभी लक्षण थे, जो मर चुके उसके चचेरे भाई में थे। परिजनों की मानें तो उसने दो साल पहले मोहल्ले में किराए पर रहने आई महिला के साथ संबंध होने की बात बताई। इस दौरान वह महिला के साथ चार बार संपर्क में रहा था।
 
विज्ञापन

एचआईवी के शुरुआती लक्षण
- बुखार और ठंड लगना, गले में खराश
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते होना
- सूजी हुई लसीका ग्रंथियां

एचआईवी होने के ये हैं कारण
- असुरक्षित यौन संबंध बनाना
- संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करना
- संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु को गर्भावस्था में
- संक्रमित मां द्वारा बच्चे को स्तनपान कराने से
 

ये बोले सीएमओ
गांव में भी टीम भेजी जा रही है। शिविर लगाकर काउंसलिंग की जाएगी। इससे संक्रमित होने का इतिहास पता चल सकेगा। 
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर

ये भी देखें...
बिजनौर: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश, लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट; दो गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed