{"_id":"6879e4da623270bc290cc299","slug":"bijnor-school-bus-overturns-after-hitting-high-tension-line-pole-screams-12-children-injured-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हाइटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर पलटी स्कूल बस, 25 की क्षमता वाले वाहन में भरे थे 60 बच्चे, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हाइटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर पलटी स्कूल बस, 25 की क्षमता वाले वाहन में भरे थे 60 बच्चे, 12 घायल
Fri, 18 Jul 2025 11:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:39 AM IST
सार
शेरकोट में बाबूजी मेमोरियल स्कूल की बस पलट गई। चालक का कहना है कि सामने से आ रही बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। वहीं लोगों का कहना है कि बस जर्जर है।
विज्ञापन
घायल बच्चा और पलटने से क्षतिग्रस्त स्कूल की बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेरकोट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाबूजी मेमोरियल स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सामने से आ रही बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। बस हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकराती हुई सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस में सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पलटी स्कूल की बस।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को किसी तरह बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों में भव्या (4), अराधना (10), इशिका (8), आरजू, जीवांशु, उबैर (10), आयुषी पुत्री मुनेश पाल, अर्बपाल और परी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद सहमे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि जिस 11 हजार वोल्ट की लाइन से बस टकराई, उसमें उस वक्त करंट नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से बस को सीधा कराया और थाने में खड़ा करा दिया। लोगों ने बताया कि बस 32 बच्चों को लाने ले जाने के लिए अधिकृत है। लेकिन इसमें 60 से अधिक बच्चे बैठे हुए थे।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की बसें जर्जर स्थिति में हैं। बच्चों को क्षमता से अधिक भरा जा रहा है। चालक भी प्रशिक्षित नहीं होते। मैनेजमेंट से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौन हैं। बच्चों ने बताया कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी ।
बताते चलें कि 13 दिसंबर 2024 को भी इसी स्कूल की बस पलट गई थी। लेकिन उस हादसे से भी स्कूल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
बताते चलें कि 13 दिसंबर 2024 को भी इसी स्कूल की बस पलट गई थी। लेकिन उस हादसे से भी स्कूल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
सीओ अफजलगढ़ राजेश सोलंकी ने बताया कि बस में 25 से अधिक बच्चे सवार थे। जांच में सामने आया है कि बस की फिटनेस पांच साल पहले समाप्त हो चुकी है। हादसे में घायलों को धामपुर और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्कूल संचालक और बस चालक अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।