{"_id":"5fd3bcd88ebc3e3d91333cb0","slug":"bijnor-rises-on-the-highway-of-development-changing-picture-bijnor-news-mrt5151558200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के हाईवे पर बढ़ता बिजनौर, बदल रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के हाईवे पर बढ़ता बिजनौर, बदल रही तस्वीर
विज्ञापन
बिजनौर-मुरादाबाद फोन लेन हाइवे।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के हाईवे पर बढ़ता बिजनौर, बदल रही तस्वीर
बिजनौर। पहले इकहरी सड़क हुआ करती थी, जिसे पर दोनों ओर का ट्रैफिक चलता था, अब करीब 35 साल में जिले का काफी विकास हुआ है। बिजनौर को नूरपुर मार्ग से झालू, नजीबाबाद, नगीना मार्ग होकर बैराज को जोड़ने वाली रिंग रोड फोर लेन हो गई है। जिले की कई सड़कों की सूरत बदल गई। जिले की तमाम छोटी सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है।
विकास इस रफ्तार में समय-समय पर अमर उजाला ने जिले के लोगों का साथ दिया, कहीं सड़क परियोजनाओं की रफ्तार धीमी हुई या कोई अड़चन आई तो अमर उजाला लोगों की आवाज बना। जिले में फोरलेन की शुरूआत बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग से हुई। नजीबाबाद से काशीपुर तक फोर लेन का निर्माण चल रहा है। यह मार्ग बनकर तैयार हो गया है। इस पर खूब वाहन दौड़ रहे है। हरिद्वार से नजीबाबाद तक फोर लेन बनाने का भी काम चल रहा है। चीन को जोड़ने वाले दिल्ली पौडी हाइवे पर मेरठ से नजीबाबाद तक फोर लने बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह काम बीच में अटका था, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वेबिनार में अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया। इसका नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया और अड़चन दूर कराई। इस फोर लेने के बनने से बिजनौर दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा से सीधा जुड़ जाएगा। इस फोर लेन के बनने से दिल्ली पौड़ी हाइवे पर जाम से भी निजात मिलेगी। कोई हादसा होने व किसी वाहन मे खराबी आने पर रात भर इस मार्ग पर जाम के हालात बने रहते है। इसके अलावा हरिद्वार मार्ग पर पॉलिटेक्निक कालेज व समीपुर के पास आईटीआई बना। नजीबाबाद में राजकीय डिग्री कालेज व साहनुपर में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्वीकृत हुआ।
पुलों के निर्माण से घटेगी दूरी
नजीबाबाद में 2012 में जाम की समस्या से निजात दिलाने को पहला जलालाबाद फ्लाईओवर बना। इसके बाद भारत सिनेमा के पास, डबल फाटक के पास सैंट मेरी रेलवे क्रांसिग ,रायपुर मार्ग पर गढमलपुर फ्लाईओवर बना।
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोकई पुल कई जिलों को हस्तिनापुर से जोड़ रहा हैं। मुरादाबाद, अमरोहा के अलावा उत्तराखंड के जिलो के लोगों को भी पुल से फायदा होगा। दिल्ली, मेरठ इस पुल से वे आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। नैनीताल जाने वालों को भी पुल से खूब लाभ मिलेगा। जिले की बाकी जो सड़कें हैं। उनकी सूरत बदलने की तैयारी भी चल रही हैं। गंगा एक्सप्रेस वे को आने वाले दिनों में बिजनौर से निकालने की बात चल रही हैं।

नजीबाबाद में फ्लाइओवर से गुजरते लोग।- फोटो : BIJNOR