फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor residents increased from six lakh to 42 lakh in 177 years

Bijnor News: 177 साल में छह लाख से 42 लाख हो गए बिजनौरवासी

Thu, 11 Jul 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bijnor residents increased from six lakh to 42 lakh in 177 years
विश्व जनसंख्या दिवस
विज्ञापन

वर्ष 1847 में 6,20,522 थी जिले की जनसंख्या
1971 तक 19 लाख 90 हजार थी जनसंख्या, इसके बाद तेजी से बढ़ी संख्या

उत्तराखंड बंटवारे में घट गया था जिले का क्षेत्रफल


रजनीश त्यागी
बिजनौर। आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में जिले में बढ़ती जनसंख्या पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 1847 में जहां जिले की जनसंख्या करीब सवा छह लाख थी, वहीं अब यह बढ़कर 42 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। उधर, क्षेत्रफल पर नजर डालें तो वह उत्तराखंड बंटवारे के समय घट गया था।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान तो चले, पर इसका असर कम ही नजर आ रहा है। बात सबसे पहले क्षेत्रफल की करें तो बिजनौर की सीमा वर्ष 2000 से पहले तक हरिद्वार तक लगी थी। राजा जी पार्क की झिलमिल झील जो हरिद्वार में हैं, वह भी बिजनौर में होती थी। वहीं गुरुकुल कांगड़ी की जब स्थाना हुई थी, वह भी बिजनौर जिले में ही आता था। अब यह हिस्सा उत्तराखंड में आता है।
विज्ञापन

बात जनसंख्या की करें तो जिला गजेटियर के रिकॉर्ड में 1847 में जिले की आबादी 6,20,522 थी। वर्ष 1901 आते-आते यह जनसंख्या 7,80,105 हो गई। आजादी के बाद वर्ष 1951 में हुई जनगणना के मुताबिक यह जनसंख्या केवल 9,84, 196 तक ही पहुंची। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है 1847 से 1951 तक जिले की जनसंख्या केवल पौने चार लाख की बढ़ी। उधर आजादी के बाद से यदि अब के आंकड़े देखें तो जनसंख्या का आंकड़ा 42 लाख का आंकड़ा भी पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय तो है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुक होने की जरूरत है। यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है, सभी जागरुक होंगे। तभी जनसंख्या नियंत्रण हो सकेगी।

--- सुमन चौधरी, समाजसेवी एवं लेखिका
-----------
जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन की योजनाएं चल रही है। उनका प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को समाज सेवियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। ताकि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफल हो सके।
अंकित अग्रवाल, डीएम बिजनौर
----------

जिले की जनसंख्या पर नजर
वर्ष जनसंख्या
1847 6,20,552
1852 6,95,521
1901 7,80,105
1941 9,10,223
1951 9,84,196
1971 14,90,185
2011 36,82,713
नोट: यह आंकड़े जिला गजेटियर से लिए गए, वर्तमान में 42 लाख से ज्यादा जनसंख्या होने का अनुमान है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed