Bijnor: गुलदार को आदमखोर घोषित करने की संस्तुति, ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश में लगीं आठ टीमें
Bijnor News : गुलदार को आदमखोर घोषित करने की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। वहीं, ड्रोन कैमरे की मदद से आठ टीमें तलाश में लगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के रेहड़ में तीन लोगों की जान लेने और तीन को घायल करने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित करने के लिए संस्तुति शासन को भेज दी है। वहीं, आठ टीमों के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में ही डेरा डाल लिया है। शासन से अनुमति मिलते ही वन विभाग शूटर को भी बुलाने की तैयारी में जुट गया है। उधर, ड्रोन कैमरे से भी उसकी तलाश की जा रही है।
रेहड़ के आसपास गुलदार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार की रात गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर में गुलदार टेकचंद सैनी की पांच साल की बेटी खुशी को गुलदार उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने तलाश की तो पास के ही खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला।
बुधवार को किसान संगठनों और ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की तो वन विभाग ने आसपास के जिलों से भी विशेषज्ञों की टीम बुला ली। आठ टीमों को गुलदार की तलाश में ड्रोन कैमरों के साथ लगा दिया। दो पिंजरे भी लगवा दिए गए।
यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर
डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में यह गुलदार छह बार हमले कर चुका है। इसमें तीन की जान भी गई, तीन घायल हुए। उसे आदमखोर घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग जैसा खौफ: आदमखोर गुलदार से दहशत में सांसें, अब तक पांच को बनाया निवाला, ये कहते हैं विशेषज्ञ
रेहड़ में पिछले एक सप्ताह में हुए हमले
19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध को मार डाला था।
20 अप्रैल बृहस्पतिवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।
21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।
22 अप्रैल शनिवार की रात फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक छह साल की बालिका पर घर के ऑगन में नल पर पानी पीते हमलाकर जख्मी कर दिया था।
23 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर एक सात वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला।
25 अप्रैल की रात रात रेहड़ के गांव जाबता नगर में चार वर्षीय बच्ची खुशी को मार डाला था।