{"_id":"6ae095290034aadab408d32c","slug":"bijnor-65-cartons-of-liquor-worth-55-lakh-being-transported-from-chandigarh-to-bihar-were-seized-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चंडीगढ़ से बिहार जा रही 55 लाख की 65 पेटी शराब पकड़ी, रिले रेस की तरह बदल रहे थे चालक, गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: चंडीगढ़ से बिहार जा रही 55 लाख की 65 पेटी शराब पकड़ी, रिले रेस की तरह बदल रहे थे चालक, गिरफ्तार किया
Tue, 27 Oct 2026 05:42 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:42 PM IST
सार
बिजनौर पुलिस ने नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एक ट्रक को रोककर चेकिंग की तो उसमें शराब की खेप बरामद हुई। चालक ने बताया कि रिले की तरह चालक बदल-बदलकर सप्लाई की जानी थी। पुलिस नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
शराब के साथ गिरफ्तार चालक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब की खेप को बिजनौर पुलिस ने पकड़ लिया। करीब 55 लाख की 650 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब की तस्करी का मुख्य सरगना हरियाणा का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बिजनौर नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एसओजी और कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग में एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 650 पेटी बरामद हुईं। आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद आजीब निवासी गांव भाज्लाका नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। शराब की कीमत करीब 55 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि हरियाणा निवासी राहुल के कहने पर चंडीगढ़ से ट्रक लेकर हापुड़ के लिए चला था। इसके बदले उसे तीस हजार रुपये मिलने थे, जबकि तेल आदि खर्च के लिए 20 हजार दिए गए थे। इसके साथ ही 500 रुपये रोजाना मिल रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक सचिन मलिक और कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।
रिले-रेस की तरह बदले जाने थे चालक
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चालक मोहम्मद आजीब को शराब से भरा ट्रक चंडीगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर खड़ा मिला था। फोन पर मिले निर्देश पर वह ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। उसे केवल हापुड़ तक ही ट्रक ले जाना था। हापुड़ में किसी और चालक के हवाले उक्त ट्रक कर दिया जाता। इसी तरह से बिहार तक कई चालक बदल दिए जाते। बताया कि बिहार में शराब पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर बिहार में खपाई जा रही है।

वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल करता है सरगना
हरियाणा के राहुल ने ट्रक चालक से फोन पर वीपीएन नेटवर्क के जरिये बातचीत की थी। बता दें कि वीपीएन ऐसी तकनीक या सॉफ्टवेयर है जो मोबाइल या लैपटॉप और इंटरनेट के असली आईपी एड्रेस और लोकेशन को छिपा देता है। पकड़ा गया ट्रक चालक राहुल का सिर्फ नाम जानता है, उसके असली पते या मोबाइल नंबर भी उसे मालूम नहीं है। ऐसे में पुलिस वीपीएन नेटवर्क की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

गुजरात में भी पकड़ा गया था आरोपी चालक
बिहार की तरह गुजरात में भी शराब पर पाबंदी है। ऐसे में गुजरात में भी शराब की खेप ले जाने में कुछ साल पहले उक्त चालक मोहम्मद आजीब पकड़ा गया था।
बिहार की तरह गुजरात में भी शराब पर पाबंदी है। ऐसे में गुजरात में भी शराब की खेप ले जाने में कुछ साल पहले उक्त चालक मोहम्मद आजीब पकड़ा गया था।