फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor ready to write a new chapter in water safari, the team of the company doing water sports in Tehri reached the district

बिजनौर: बिजनौर - संशोधित समाचार <bha>--</bha>- जल सफारी में नई इबारत लिखने को तैयार बिजनौर

Mon, 20 Feb 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bijnor ready to write a new chapter in water safari, the team of the company doing water sports in Tehri reached the district
अमानगढ़ के पास पीली डैम पर वाटर गेम की संभावना तलाशत अधिकारी।
- टिहरी में जलक्रीड़ा करा रही कंपनी की टीम जिले में पहुंची
विज्ञापन

- पीलीबांध और गंगा बैराज पर तलाशी संभावनाएं
- डीएम उमेश मिश्रा के साथ एक घंटे तक किया मंथन
- अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर गेम होने की बताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विदुरधरा बिजनौर का नाम अब केवल देश ही नहीं, बल्कि अंतराराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हो जाएगा। अब अमानगढ़ में वन्य जीव और घने जंगल का दीदार कर पीली डैम में जलक्रीड़ा का आनंद भी उठाया जा सकेगा। यहां पर न केवल पर्यटन रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर गेम भी होंगे। सोमवार को भारतीय कयाकिंग एंव कैनोइंग संघ, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और टिहरी डैम पर वाटर गेम कराने वाली कंपनी के सदस्यों ने डीएम उमेश मिश्रा से लंबी वार्ता की। इसके बाद पीली डैम को निरीक्षण कर योजना शुरू करने को हरी झंडी दे दी।
बिजनौर ही पहचान पर्यटन के नक्शे पर अब और मजबूत होने जा रही है। अभी तक यहां पर बिजनौर गंगा बैराज का पक्षी विहार, अमानगढ़ में जंगल सफारी, कण्व ऋषि आश्रम, विदुरकुटी, पत्थरगढ़ का किला और हैरीटेज महल पर्यटकों को लुभा रहे हैं। अब इसमें एक और बढ़ोतरी होने जा रही है। अब पानी होने में होने वाले खेलों में जिला शामिल होगा। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ से डॉ. डीके सिंह, टिहरी डैम पर वाटर गेेम कराने वाली कंपनी से एएन त्रिपाठी सोमवार को नजीबाबाद पहुंचे और करीब एक घंटे तक डीएम उमेश मिश्रा से वार्ता की। इसके बाद यह टीम पीली डैम पहुंची। वहां पर कई घंटे तक निरीक्षण किया और संभावनाएं तलाशीं। आज यह टीम बिजनौर बैराज पहुंचकर यहां भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

अब तक क्यों छिपा रहा पीली डैम, यहां तो अपार संभावनाएं : डॉ. डीके सिंह
भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ से डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पीली डैम को देख अब चौंक गए कि अब तक यहां वाटर गेम को लेकर प्रयास क्यों नहीं हुए। इतनी संभावनाएं हैं कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेम कराए जा सकते हैं। कयाकिंग, कैनोइंग वाटर गेम के लिए जो भी परिस्थितियां चाहिए, यहां उससे बेहतर ही हैं। यहां वह सबकुछ हो सकता है, जो वाटर गेम के लिए सोचा जाए। इसके अलावा यहां बनाना राइड, राफ्टिंग, स्टैंप पैडलर आदि भी कराया जाएगा। यह पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस पर प्रशासन से आगे बात की जाएगी, ताकि यहां पर काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा बिजनौर : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि वाटर गेम की संभावनाएं तलाशने आई टीम को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। टीम निरीक्षण के बाद काफी खुश है। सबकुछ ठीक रहा तो बिजनौर का नाम पर्यटन और वाटर गेम में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चमकेगा। पर्यटन में यह बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed