{"_id":"65757cbd42a4a87061008cf9","slug":"bijnor-rape-victim-attempted-suicide-in-the-police-station-adamant-on-arrest-of-the-accused-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दुष्कर्म पीड़िता ने किया थाने में आत्मदाह का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दुष्कर्म पीड़िता ने किया थाने में आत्मदाह का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ी
Sun, 10 Dec 2023 02:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को रोका। वहीं पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
रेप
- फोटो : self
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार न करने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला आरक्षी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि आरोपी आज अपनी शादी रचा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को थाना क्षेत्र की एक महिला हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर थाने पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप था कि मुकदमा दर्ज होने के सात दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि आरोपी आज अपनी शादी रचा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक हरिराज पुत्र फूल सिंह निवासी धमरोला थाना नूरपुर शादी का झांसा देकर लगातार तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से मना कर रहा है। आज रविवार को वह अन्य लड़की से शादी कर रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी का कहना है कि दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन