{"_id":"6ac7f37db8e4ab04a8069cdd","slug":"bijnor-ranks-third-in-the-state-for-ncd-screening-bijnor-news-c-27-1-bij1027-192406-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एनसीडी स्क्रीनिंग में प्रदेश में तीसरे स्थान पर बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एनसीडी स्क्रीनिंग में प्रदेश में तीसरे स्थान पर बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम और इलाज के मामले में बिजनौर ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया। जबकि, मुरादाबाद मंडल में बिजनौर का पहला स्थान है।
एनसीडी प्रभारी डॉ. समीर भटनागर का कहना है कि प्रदेश स्तर से एनसीडी की कंपोजिट रैंकिंग जारी हुई है। कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को आशा जागरूक करतीं हैं। वहीं, आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर सीएचओ हाइपरटेंशन, डायबिटीज, मुंह, स्तन, बच्चेदानी के कैंसर की स्क्रीनिंग करते हैं। संदिग्ध रोगियों की पहचान होने पर इलाज के लिए चिकित्सक के पास भेजा जाता है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को बिना देरी उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर करने, ई-कवच पोर्टल पर डेटा की समयबद्ध और सही फीडिंग आदि कार्यों की रैंकिंग जारी हुई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आशा, सीएचओ, एएनएम व स्टाफ नर्स सहित अभी कर्मचारियों की मेहनत से प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।