फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor ranked second in anti-corona vaccination

कोरोना रोधी टीकाकरण में मंडल में दूसरे स्थान पर रहा बिजनौर

Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bijnor ranked second in anti-corona vaccination
बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में बृहस्पतिवार को दूसरी बार चलाये कोरोना टीकाकरण अभियान में जिला मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। मंडल में सबसे अधिक 62 प्रतिशत मुरादाबाद जिले में और बिजनौर जनपद में 64 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जनपद में जिला अस्पताल सहित कुल 25 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्घा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया। जनपद में कुल 14 हजार 500 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में टीकाकरण होना है। इनमें से सरकारी और निजी स्तर के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इनमें से लगभग दो हजार स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवा चुके हैं। शेष को समय-समय पर अभियान चलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार लखनऊ में 58 प्रतिशत, गौतमबुद्घनगर में 49, मुजफ्फरनगर में 56, शामली में 52, मुरादाबाद में 62, बिजनौर और संभल में 64, इटावा में 39, सिद्घार्थनगर में 96 और बलरामपुर में सबसे अधिक 98 फीसदी टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि अब जिले में अगली बार 28 और 29 जनवरी को लगातार दो दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें भी स्वास्थ्यकर्मी ही प्रतिरक्षित किये जाएंगे। इसके अलावा पूर्व में प्रतिरक्षित हो चुके कोरोना योद्घाओं को 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed