Bijnor: राकेश टिकैत का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- रचा जा रहा षड्यंत्र, नहीं बढ़ रहे फसलों के दाम
Bijnor News : राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र रचा जा रहा है। जमीनों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे।
विस्तार
प्रदेश में जमीनों के भाव बढ़ रहे हैं, लेकिन किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। बिजली को निजी हाथों में दिया जा रह है। कहा कि बिजली निजी हाथों में जाने पर बहुत महंगी हो जाएगी। किसानों के निजी नलकूपों पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाएं जा रहे हैं। यह सब षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये बातें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहीं।
राकेश टिकैत शुक्रवार को बिजनौर में भाकियू राष्ट्रीय सचिव स्वर्गीय धीरसिंह बालियान की अंतेष्ठी में शामिल होने आए थे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की हालत खराब है। जो किसान मजबूत है, वो ही आंदोलन कर रहा है। वरना किसानों की जमीन मुफ्त में खरीदी जा रही है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी किसानों की जमीन खरीद रहे हैं। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में लाए घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा किया जाए। जब फ्री में बिजली देने का वायदा किया, तो अब नलकूपों पर मीटर क्यों लगाएं जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें
बाबूराम तोमर ही मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ही है। उनके खिलाफ एफआईआर हुई, दोष सिद्ध नहीं हुआ। कहा कि बाबूराम तोमर पर दोष सिद्ध होता है, तो उन्हें मुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल वे ही अध्यक्ष रहेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष के विवाद का भी पटाक्षेप करते हुए सत्यवीर सिंह को ही जिलाध्यक्ष बताया।