{"_id":"600ec9018ebc3e56974e68ec","slug":"bijnor-project-launched-at-a-cost-of-sixty-crores-farmers-and-industry-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: 60 करोड़ की लागत से बने प्रोजेक्ट का शुभारंभ, किसानों और उद्योग को होगा फायदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: 60 करोड़ की लागत से बने प्रोजेक्ट का शुभारंभ, किसानों और उद्योग को होगा फायदा
Mon, 25 Jan 2021 10:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:48 PM IST
सार
-उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में 60 करोड़ की लागत से बने प्रोजेक्ट का शुभारंभ
- इंसीनरेशन बॉयलर और 10 मेगावॉट टरबाइन का उद्धाटन
विज्ञापन
बाॅयलर का उदघाटन करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरप्रदेश के बिजनौर में उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में 60 करोड़ की लागत से बने 60 टन इंसीनरेशन बॉयलर और 10 मेगावॉट टरबाइन का शुभारंभ हुआ। चीनी मिल में इंसीनरेशन बॉयलर और टरबाइन के लगने से किसानों और उद्योग दोनों को फायदा होगा।
उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में सोमवार को प्रोजेक्ट का उद्घाटन चीनी मिल के प्रबंधक नरपत सिंह, उद्योग अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक के पुत्र जय अधलखा ने बॉयलर में अग्नि प्रवेश कर किया। चीनी मिल के प्रबंधक नरपत सिंह ने कहा कि इंसीनरेशन बॉयलर के लगने से अब आसवानी इकाई का संचालन पूरे वर्ष निर्वाध रूप से हो सकेगा। बरसात में भी आसवानी के संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
बॉयलर लगने से गन्ना किसानों और उद्योग दोनों को बहुत बड़ा फायदा होगा। आसवानी में एथनॉल ब्रिकी से प्राप्त 75 प्रतिशत धनराशि गन्ना मूल्य भुगतान के लिए प्रयुक्त होगी। बॉयलर से आसवानी का प्रदूषित जल बॉयलर में भस्म हो जाएगा और प्रदूषण की समस्या पूर्णतया समाप्त होगी।
विज्ञापन
बॉयलर से निकलने वाली राख खाद कंपनियों को बिक्री की जाएगी। यह डीएपी खाद बनाने में प्रयुक्त होगी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र बंद होने के बाद भी 10 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा, जो गर्मियों के दौरान राज्य के विद्युत संकट के समय उपयोग में लाया जा सकेगा।
बॉयलर उद्घाटन अवसर पर मिल के अधिशासी निदेशक एसएल शर्मा, तकनीकी सलाहकार जेएन शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी संजय भंडारी, पीएनबी नोएडा व जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद के उप-महाप्रबंधक एके तोमर, डिस्टलरी इकाई के उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी मौजूद रहे।