फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Primary school building collapsed due to rain, the school was built 100 years ago

बिजनौर: भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय का भवन, बड़ा हादसा होने से टला, 100 साल पहले बना था ये स्कूल

Tue, 18 Jul 2023 01:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

Bijnor News : बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालय का भवन भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही की स्कूल में बच्चे नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Bijnor: Primary school building collapsed due to rain, the school was built 100 years ago
स्कूल की छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबीयान में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन भारी वर्षा के चलते भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय विद्यालय में बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना शिक्षक संकुल मनीष कुमार ने नगर शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह को दी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा के चलते शिक्षामित्र को प्राथमिक विद्यालय काजी सराय द्वितीय भेजकर बच्चों का अवकाश कर दिया।

विज्ञापन

   
नगर क्षेत्र नगीना के प्राथमिक विद्यालय पंजाबीयान व प्राथमिक विद्यालय बिश्नोई सराय लगभग 100 वर्ष पुराने हैं। वहीं, मंगलवार की सुबह जब विद्यालय की एकमात्र शिक्षामित्र गौसिया परवीन ने प्राथमिक विद्यालय का गेट खोला तो विद्यालय का बरामदा और सामान रखने का कक्ष भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय तक विद्यालय में बच्चे नहीं आए थे, जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: वन विभाग की नई पहल, पौधे बने दूल्हा-दुल्हन, बरात में सांसद व बच्चों ने जमकर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में पिछले दस दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे पुराने भवनों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। विद्यालय के इंचार्ज एवं प्राथमिक विद्यालय विश्नोई सराय द्वितीय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने पूर्व में भी इन जर्जर विद्यालयों की सूचना नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी थी, जिसमें बताया गया कि भारी वर्षा में कभी भी यह जर्जर विद्यालय गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने मुजफ्फरनगर आएंगे सीएम योगी, मेरठ में लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed